प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन: PM Matru Vandana Yojana 2024
PM Matru Vandana Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पीएम मातृत्व वंदना योजना चलाई जा रही है| इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है| पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग किस्तों में 11000 की आर्थिक सहायता दी जाती है| इस योजना को सभी राज्यों में लागू किया गया है| इस योजना का लाभ महिलाएं गर्भावस्था में ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकती हैं| हम इस पोस्ट में Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साल 2017 में इस योजना को शुरू किया गया| पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना के तहत महिला के गर्भधारण से लेकर बच्चे को जन्म लेने तक अलग-अलग किस्तों में 11000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| जो की सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है| इसके साथ ही गर्भवती महिला को निशुल्क दवाइयां और गर्भावस्था से पूर्व एवं पश्चात चिकित्सा जांच आदि सुविधा उपलब्ध कराई जाती है| इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करवा सकती हैं|
PM Matru Vandana Yojana 2024
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | ₹11000 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmmvy.wcd.gov.in |
पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का विवरण
इस योजना के तहत महिला को दो किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| महिला के पहली बार मां बनने पर ₹5000 की सहायता राशि दी जाएगी| इसके बाद महिला दूसरी बार मां बनने पर अगर बेटी जन्म को जन्म देती है तो सरकार द्वारा 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी| इस तरह कुल मिलाकर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 11000 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है| पहली बार मां बनने पर महिला को 5000 रुपए की सहायता राशि किस्तों में दी जाती है| किस्तों का विवरण नीचे दिया गया है:
- पहली किस्त ₹1000 की गर्भवती महिला को तब दी जाती है जब वह गर्भावस्था के दौरान शीघ्र अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री वंदना योजना में पंजीकरण करवाती है|
- दूसरी किस्त ₹2000 की गर्भवती महिला को गर्भावस्था के 6 माह बाद कम से कम एक प्रसव जांच के बाद दी जाती है|
- तीसरी किस्त ₹2000 की बच्चे के जन्म उपरांत दी जाती है|
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना लाभ एवं विशेषताएं
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया|
- इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग किस्तों में 11000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है|
- इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है|
- पहले जीवित बच्चे को जन्म देने पर ही इस योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाता है|
- केवल सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली महिला को ही चुनाव के तहत लाभ किया जाएगा|
पीएम विश्वकर्मा योजना अभी आवेदन करें
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना पात्रता
- आवेदक महिला की आयु कम से कम 19 वर्ष होनी अनिवार्य है|
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में गर्भवती पंजीकृत महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक अनिवार्य है|
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना दस्तावेज
- महिला का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- परिवार पहचान पत्र
जननी सुरक्षा योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- होम पेज पर Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी की जानकारी दर्ज करें|
- अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
- अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण संख्या आ जाएगी|
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
सभी महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन
Important Link
, #परधनमतर #मततव #वदन #यजन #ऑनलइन #आवदन #Matru #Vandana #Yojana