Sarkari Yojana

यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन पूरी प्रक्रिया : UP Pankh Portal 2024

UP Pankh Portal: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के लिए एक नए पोर्टल यूपी पंख पोर्टल की शुरुआत की गई है| इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्रों को विभिन्न प्रकार की करियर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने और युवा वर्ग को सही करियर का चुनाव करने के लिए यूपी पंख पोर्टल को शुरू किया गया है| UP Pankh Portal पर विद्यार्थियों के लिए कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश, परीक्षा, करियर, संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी| छात्र करियर काउंसलिंग के लिए भी यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

हम इस पोस्ट में यूपी पंख पोर्टल से संबंधित जानकारी आवेदन कैसे करें, लॉगिन, पात्रता, लाभ विशेषताएं, के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंतर पढ़ें|

यूपी पंख पोर्टल क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 5 सितंबर 2022 को पोर्टल की शुरुआत की गई| इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश करियर पोर्टल का भी नाम दिया गया है| कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्र समस्या और आशंकाओं को दूर करने के लिए यूपी पंख पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं| इस पोर्टल पर ऐसी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है| जो इन विद्यार्थियों को सही कैरियर चुनने में मदद करेगी| इस पोर्टल पर छात्रों को अलग-अलग प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी|

UP Pankh Portal 2024

पोर्टल का नाम यूपी पंख पोर्टल
किसने शुरू किया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी राज्य के कक्षा नौवीं से लेकर कक्षा 12वीं के सरकारी स्कूल के छात्र
उद्देश्य छात्रों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही मार्गदर्शन प्रदान करना
राज्य उत्तर प्रदेश
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट uppankh.in

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही मार्गदर्शन प्रदान करना है| ताकि विद्यार्थी बिना कोई शंकाएं के अपनी रुचि को समझते हुए सही गाइडलाइन प्राप्त कर अपने करियर को चुन सकें| क्योंकि छात्रों को अपने करियर को लेकर उचित निर्णय लेने के लिए सही सलाह न मिलने से वह गलत करियर का भी चयन कर लेते हैं| जिसके कारण उन्हें बेरोजगारी की ओर जाना पड़ता है| इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार कैरियर का चयन करने के लिए पंख पोर्टल शुरू किया|

उपी फ्री साइकिल योजना 2024

यूपी पंख पोर्टल लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल शुरू किया गया|
  • इस पोर्टल के जरिए छात्र अपने कैरियर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा नवमी से लेकर 12वीं तक के छात्रों को करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी|
  • यूपी कैरियर गाइडलाइंस पंख पोर्टल के माध्यम से छात्रों की मन में करियर को लेकर परेशानियां और शंकाएं दूर होगी|
  • राज्य के छात्र इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके घर बैठे करियर से जुड़े सवाल जवाब ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं|
  • किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राएं इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
  • इस पोर्टल पर लोगिन करने के बाद विद्यार्थी कॉलेज, करियर, प्रवेश, परीक्षा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

यूपी पंख पोर्टल पात्रता

  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
  • राज्य की सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे बच्चे इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
  • कक्षा नवमी से 12वीं तक के विद्यार्थी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे|

यूपी पंख पोर्टल दस्तावेज

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थी को केवल कुछ जरूरी जानकारी ही दर्ज करनी होगी जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड| लॉगिन आईडी और पासवर्ड विद्यार्थी को उसके स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा प्रदान किया जाएगा| उसके बाद विद्यार्थी पंख पोर्टल पर जाकर लाभ प्राप्त कर पाएगा|

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान योजना

यूपी पंख पोर्टल और रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज आ जाएगा|
  • अब आपको इस पेज पर लोगिन करने के लिए छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड चाहिए होगा|
  • अब आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है| और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज आ जाएगा|
  • अब आपसे मांगी गई जानकारी आपको दर्ज करनी है|
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार से आप आप यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे|

यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना

Important Link


, #यप #पख #परटल #रजसटरशनपर #परकरय #Pankh #Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button