Sarkari Yojana

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना: Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana Haryana

Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा एक नई योजना मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की शुरुआत की गई है| इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना शुरू की गई है| केंद्र सरकार की योजना के तहत ₹5000 और राज्य सरकार की योजना के तहत ₹5000 दोनों मिलाकर राज्य की गर्भवती महिलाएं 11000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त कर पाएंगी|

हम इस पोस्ट में मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आधिकारिक वेबसाइट, लाभ एवं विशेषताएं, आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल का शुभारंभ किया| इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की मातृत्व लाभ राशि दी जाएगी| इस योजना की खास बात यह है कि दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा| मुख्यमंत्री जी ने बताया कि बजट 2022-23 के अनुसार इस योजना की घोषणा की गई थी| अब सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए 25 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है|

Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी कटरा
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के पालन पोषण के लिए सहायता राशि प्रदान करना
लाभ ₹5000
राज्य हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्रधान कराना है| ताकि महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का अच्छे से ध्यान रख पाए| राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चे के पालन पोषण के लिए सहायता राशि प्रदान करना भी है| इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर महिलाएं उचित खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त कर पाएंगी| जिससे राज्य में मृत्यु दर भी कम होगी|

हरियाणा वन मित्र योजना

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को शुरू किया गया|
  • मातृत्व सहायता योजना की तहत गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की सहायता राशि दी जाएगी|
  • इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी|
  • केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना दोनों मिलकर राज्य की महिलाएं 11000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त कर पाएंगे|
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी लाभ दिया जाएगा|
  • 8 मार्च 2022 या उससे बाद बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी|
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के लिए 25 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है|

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पात्रता

  • हरियाणा के मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाएं लाभ ले सकती हैं|
  • आंशिक रूप से 40% या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • वार्षिक ₹800000 से कम आय वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • आंगनवाड़ी सहायिका व आशा वर्कर और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य श्रेणी की महिलाओं को मातृत्व सहायता योजना के तहत लाभ दिया जाएगा|

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं| तो आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल का शुभारंभ कर दिया गया है| जल्द ही राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया को लेकर जानकारी सार्वजनिक की जाएगी| जैसे ही आवेदन प्रक्रिया को लेकर जानकारी सार्वजनिक की जाती है तो हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे|

Important Link

FAQ

मातृत्व सहायता योजना किस राज्य में शुरू हुई?

हरियाणा मातृत्व सहायता योजना का शुभारंभ किसने किया?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर

हरियाणा मातृत्व सहायता योजना अधिकारी पोर्टल?


, #हरयण #मखयमतर #मततव #सहयत #यजन #Mukhyamantri #Matritva #Sahayata #Yojana #Haryana

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button