Sarkari Yojana

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना: Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Apply

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का उद्देश्य रखा गया है| ताकि राज्य की महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया जा सके और उनका कल्याण हो सके| इस योजना के माध्यम से 2025 तक 125000 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है| हम इस पोस्ट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राज्य की महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई| इस योजना का शुभारंभ 4 नवंबर 2022 को किया गया और साल 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा| स्वयं सहायता समूह से कुल 3 लाख 67 हजार जुड़ी महिलाओं में से 125000 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा| इस योजना के तहत उनकी आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी|

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्य एक लाख से ऊपर आय पहुंचाना
राज्य उत्तराखंड
आधिकारिक वेबसाइट जल्द

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सिंह जी द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख से ऊपर पहुंचना है| इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है| ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर अपना अच्छे से जीवन व्यतीत कर सकें| इस वित्तीय वर्ष 20000 नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति योजना के तहत किया जाना है| इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर पाएंगी|

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू 50 हजार छात्राओं को मिलेगी साइकिल

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चुना जाएगा जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है|
  • मुख्यमंत्री लखपति योजना लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी प्रदान किए जाएंगे|
  • लखपति दीदी योजना के माध्यम से उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप महिलाओं को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा|
  • इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है|
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी|
  • Lakhpati Didi Yojana के तहत 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है|
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन प्रशिक्षण उत्पादों का विवरण जैसी सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी|

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना पात्रता

  • उत्तराखंड की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी|
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाएं ही इस योजना का लाभ देती है|

मुख्यमंत्री अंत्योदय फ्री गैस रिफिल योजना शुरू

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना आवेदन कैसे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने को लेकर घोषणा की गई है कि साल 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी| जो इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहेंगे उन्हें आवेदन करना होगा| अभी सरकार द्वारा इस योजना को लेकर आवेदन शुरू नहीं किए गए हैं| जैसे ही इस योजना को लेकर आवेदन शुरू होंगे तो हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे| अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा समय पर जानकारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप के साथ जुड़ सकते हैं|

Important Link

FAQ

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है?

उत्तराखंड सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख से ऊपर पहुंचाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है|

लखपति दीदी योजना किस राज्य में शुरू हुई?

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ कौन ले सकता है?

राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं


, #मखयमतर #लखपत #दद #यजन #Mukhyamantri #Lakhpati #Didi #Yojana #Online #Apply

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button