Sarkari Yojana

महतारी वंदन योजना: Mahtari Vandan Yojana Form

Mahtari Vandan Yojana Form: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना को मंजूरी दी गई| इस योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है| राज्य की इच्छुक महिलाएं जो प्रतिवर्ष 12000 पर की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं वह इस योजना के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकती हैं| हम इस पोस्ट में महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म कैसे भरें के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म 2024

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली| महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ फॉर्म 5 फरवरी 2024 शुरू हो गए हैं| पंजीकरण फॉर्म की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है| आवेदन फार्म प्राप्त कर लेने के बाद 21 फरवरी को लाभार्थी सूची जारी की जाएगी| अगर आप भी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं|

Mahtari Vandan Yojana Form PDF

योजना का नाम महतारी वंदन योजना फॉर्म
किसने शुरू की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
लाभार्थी राज्य की विवाहित महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 1000 प्रति माह
राज्य छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in

महतारी वंदन योजना मुख्य तिथि

आवेदन शुरू 5 फरवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024
अंतिम सूची जारी 21 फरवरी 2024
अनंत्यम सूची पर आपत्ति करने की तिथि 21 से 25 फरवरी 2024
आपत्ति का निकरण 26 से 29 फरवरी तक
अंतिम सूची जारी 1 मार्च 2024
स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024
हितग्राही को राशि ट्रांसफर 8 मार्च 2024

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है| ताकि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र में सुधार लाया जा सके| इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा| इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की महिलाएं अपनी निजी जीवन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी| इसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा|

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण

महतारी वंदन योजना पात्रता

  • छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाएं ही ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 1 जनवरी 2024 के अनुसार 21 वर्ष या उसे अधिक होनी चाहिए|
  • विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यागता महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी|
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय 250000 रुपए कम होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला का खुद का बैंक खाता होना चाहिए|

महतारी वंदन योजना आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें [Online]

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर आवेदन पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने Form PDF आ जाएगा इस फॉर्म को आपको Download कर लेना है|
  • डाउनलोड करने के बाद फार्म का प्रिंट आउट निकलवा लें|
  • अब इस फॉर्म में मांगी की जानकारी को दर्ज करें|
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को साथ सलंग्न करें|
  • अब आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करवा दें|
  • इस प्रकार से आप आवेदन कर सकते हैं

महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें [Offline]

  • सबसे पहले अपने नजदीक की पंचायत भवन, ब्लॉक या महिला बाल एवं विकास कार्यालय जाएं|
  • वहां आपको महतारी वंदन योजना का आवेदन फार्म मिल जाएगा|
  • अब आपको आवेदन फार्म को प्रिंट कर आपसे मांगी गई जानकारी फॉर्म में भरनी होगी|
  • सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को साथ मे संलंघन करना है|
  • अब आपको आवेदन फार्म को इस कार्यालय में जमा करवा देना है|
  • इस प्रकार से आप महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

Important Link


, #महतर #वदन #यजन #Mahtari #Vandan #Yojana #Form

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button