Sarkari Yojana

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालय दाखिले के लिए आवेदन शुरू

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा नए सत्र 2024-25 के तहत दाखिले हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| जो भी माता-पिता अपने बच्चे को केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्रवेश करवाना चाहते हैं वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं| केंद्रीय विद्यालय द्वारा कक्षा एक से कक्षा ग्यारहवीं तक दाखिले हेतु आधिकारिक सूचना जारी की गई है| हम इस पोस्ट में KVS Admission से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, लाभ एवं विशेषताएं के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें|

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25

केंद्रीय विद्यालय संगठन में दाखिले के लिए कक्षा एक के छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा कक्षा 2 से कक्षा ग्यारहवीं तक के बच्चों को दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा| KVS Admission हेतु सरकार द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है| आयु सीमा के तहत पात्र बच्चे की आवेदन कर सकते हैं| केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा एक में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है| आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है|

KVS Admission 2024-25

आर्टिकल में जानकारी केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25
संबंधित विभाग शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
प्रवेश शत्र 2024-25
कक्षा कक्षा 1 से 11
आवेदन प्रक्रिया कक्षा 1 ऑनलाइन
कक्षा 2 से 11 ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश मुख्य तिथियां

आयोजन तिथि
कक्षा 1 प्रवेश आवेदन शुरू 1 अप्रैल 2024
कक्षा 1 प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024
कक्षा 2 से 11 प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024

हरियाणा चिराग योजना नए एडमिशन

KVS Admission 2024-25 पात्रता

  • जिस भी कक्षा में दाखिले हेतु आवेदन करना है उस कक्षा की आयु सीमा की पात्रता पूरी करने वाला बच्चा आवेदन कर सकता है|
  • आवेदक बच्चे द्वारा पिछली कक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय बोर्ड से कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए|
  • प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने चाहिए|

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष की होनी चाहिए| और कक्षा 2 में प्रवेश हेतु कम से कम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष, कक्षा 3 में कम से कम 7 वर्ष अधिकतम 9 वर्ष, कक्षा 4 में कम से कम 8 वर्ष अधिकतम 10 वर्ष, कक्षा 5 में कम से कम 9 वर्ष अधिकतम 11 वर्ष, कक्षा 6 में कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष, कक्षा सातवीं में कम से कम 11 वर्ष अधिकतम 13 वर्ष, कक्षा आठवीं में कम से कम 12 वर्ष अधिकतम 14 वर्ष, कक्षा 9वीं में कम से कम 13 वर्ष अधिकतम 15 वर्ष, कक्षा दसवीं में कम से कम 14 वर्ष और अधिकतम 16 वर्ष होनी चाहिए| आयु की गणना 31 मार्च 2024 के अनुसार की जाएगी|

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25 दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्राण पत्र
  • शिक्षा संबंधी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा आरटीई प्रवेश 2024-25

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25 आरक्षण मापदंड

  • सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS):- 25% आरक्षण दिया जाएगा|
  • अनुसूचित जाति (SC) : 15% आरक्षण दिया जाएगा|
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% आरक्षण दिया जाएगा
  • दिव्यांग बच्चे: 3%

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25 कक्षा 1 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने केंद्रीय विद्यालय प्रवेश हेतु दिशा निर्देश आ जाएंगे|
  • अब आपको दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ें के अवसर पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
  • फार्म में मांगी की जानकारी जैसे बच्चे का नाम, पता, जन्म तिथि आदि दर्ज करें|
  • अब Register के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी पासवर्ड मिलेगा|
  • अब आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन हो जाए|
  • अब आपके सामने प्रवेश हेतु आवेदन फार्म आएगा|
  • अब आवेदन फार्म में मांगी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अंत में सबमिट के अवसर पर क्लिक करते हैं|
  • इस तरह से आप कक्षा एक के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

Important Link


, #KVS #Admission #कदरय #वदयलय #दखल #क #लए #आवदन #शर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button