Sarkari Yojana

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना आवेदन करें: Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ देने के लिए ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रमिक बेटियों की शादी के लिए 51000 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है| इस योजना का लाभ राज्य के गरीब एवं श्रमिक नागरिक कन्याओं के विवाह के समय प्राप्त कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024

श्रमिक वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना शुरू की गई| इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा कन्या के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है| ताकि विवाह में होने वाले खर्चों में श्रमिक की मदद की जा सके| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से श्रमिक को उनकी कन्या की शादी के लिए 51000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाती है| राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ परिवार की दो बेटियों को ही दिया जाता है|

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024

योजना का नाम ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना
किसने शुरू की उत्तर प्रदेश सरकार
संबंधित विभाग श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी असंगठित क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिक
उद्देश्य बेटी की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ 51000 रुपए
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.skpuplabour.in

UP Shramik Kanyadan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Shramik Kanyadan Yojana शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है| ताकि श्रमिक बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी बेटी का विवाह अच्छे से संपन्न कर पाए| और श्रमिक को किसी प्रकार का कोई ऋण लेने की भी आवश्यकता ना पड़े| यह योजना श्रमिक को बेटी के विवाह के लिए लोन लेने से मुक्ति दिलाएगी| साथ में श्रमिक के घर पर बेटी के जन्म लेने पर भी बोझ नहीं समझा जाएगा|

यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण

UP Shramik Kanyadan Yojana लाभ एवं विशेषताएं

  • श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है|
  • इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 769 श्रमिकों को बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता राशि दी जा चुकी है|
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब श्रमिकों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है|
  • UP Shramik Kanyadan Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटी की शादी के लिए 51000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है|
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिक बिना किसी समस्या के अपनी बेटी का विवाह संपन्न कर सकता है|

UP Shramik Kanyadan Yojana पात्रता

  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • असंगठित क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिक या फिर मजदूर वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • श्रमिक या मजदूर कारखाना अधिनियम 1948 के तहत पंजीकृत होने चाहिए|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले श्रमिक आवेदन कर सकते हैं|
  • आवेदक श्रमिक की मासिक आय 15000 पर और वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए|
  • ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और वर की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से सबसे अधिक होनी चाहिए|
  • श्रमिक को केवल दो कन्याओं के विवाह के लिए ही लाभ दिया जाएगा|
  • आवेदक श्रमिक को बेटी की शादी की तारीख के 3 महीने पहले आवेदन करना होगा|

यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना दस्तावेज

  • वर वधू का आधार कार्ड
  • कन्या के माता-पिता का आधार कार्ड
  • वर के माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वर वधू का आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शादी कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • श्रमिक कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश घर बैठे राशन कार्ड स्टेटस चेक करें

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर आपको श्रमिक लॉग इन दिखाई देगा|
  • अगर आप पहले से पंजीकृत श्रमिक है तो अपनी आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन करें|
  • अगर आप पंजीकृत श्रमिक नहीं है तो न्यू यूजर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, आधार संख्या, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करें|
  • रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक होने के बाद|
  • आईडी पासवर्ड डालकर पोर्टल को लॉगिन कर लें|
  • अब आपको स्कीम वाले क्षेत्र में ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने श्रमिक कन्यादान योजना आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी दर्ज करें|
  • अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अब अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • इस प्रकार से आप ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

उपी फ्री साइकिल योजना

Important Link

FAQ

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के तहत कितना लाभ मिलता है?

कन्या की शादी पर 51000 की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश श्रमिक कन्यादान योजना का पूरा नाम क्या है?

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना


, #जयतब #फलशरमक #कनयदन #यजन #आवदन #कर #Jyotiba #Phule #Shramik #Kanyadan #Yojana

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button