Sarkari Yojana

झारखंड फसल राहत योजना 2024: Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास तो किए जाते हैं साथ में राज्य सरकार द्वारा भी राज्य स्तर पर किसानों के लिए योजनाओं शुरू करके किसानों को लाभ दिया जाता है| ऐसे ही झारखंड सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शुरुआत की गई है| यह योजना राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू की है| हम इस पोस्ट में झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

झारखंड राज्य फसल राहत योजना

राज्य के किसानों को अगर किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान होता है तो इस योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा| फसल राहत योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाएं जैसे सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि शामिल है| इच्छुक किसान जो भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करना होगा| इस योजना से राज्य के किसानों को नुकसान नहीं होगा और उनकी आय भी बढ़ेगी| इस योजना के लिए झारखंड सरकार द्वारा 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है|

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2024

योजना का नाम झारखंड फसल राहत योजना
किसने शुरू की झारखंड सरकार
लाभार्थी राज्य की किसान
उद्देश्य फसल नुकसान पर आर्थिक मदद
आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in

झारखंड राज्य राहत फसल योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई फसल नुकसान की भरपाई करना है| इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे कि वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे| Fasal Rahat Yojana से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और उन्हें फसल नुकसान होने पर भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी|

अबुआ आवास योजना की पहली किस्त जारी

झारखंड राज्य फसल राहत योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • फसल राहत योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी|
  • राज्य सरकार ने इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया है|
  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत नुकसान की राशि पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी|
  • इच्छुक किसान जो फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा|
  • फसल राहत योजना झारखंड के लिए सरकार द्वारा 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है|
  • राज्य के किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा|

झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें

झारखंड राज्य फसल राहत योजना पात्रता एवं दस्तावेज

  • झारखंड राज्य का स्थाई निवासी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है|
  • किसी भी बीमा कंपनी योजना का लाभ न ले रहे किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • किसान आईडी कार्ड
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखंड 2024

झारखंड राज्य फसल राहत योजना आवेदन प्रक्रिया

  • वेबसाइट के होम पेज पर किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा इस फॉर्म में आपसे पूछी गई जानकारी दर्ज करें|
  • सभी जानकारी दर्ज कर देने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • उसके बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार से आप फसल राहत योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

फसल राहत योजना किसान लोगिन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर किसान लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • इस पेज पर अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें|
  • आप लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें|

बिना गारंटी 10 लाख का सरकारी लोन

Important Link


, #झरखड #फसल #रहत #यजन #Jharkhand #Fasal #Rahat #Yojana

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button