Sarkari Yojana

Haryana Free Borewell Yojana: फ्री बोरेवेल के लिए आवेदन शुरू

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए Haryana Free Borewell Yojana शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य के किसान अपने खेतों में फ्री में बोरवेल स्थापित कर सकते हैं| अधिक वर्षा होने के कारण खेतों में पानी खड़ा हो जाता है जिससे किसानों की फसल खराब होने लगती है| इन सभी समस्याओं को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा खेतों में बारिश का पानी जमा न हो इसका प्रबंध करते हुए Water Recharge Borewell Yojana शुरू की गई है| हम इस पोस्ट में जानेंगे किस तरह से आवेदन कर सकते हैं| पूरी विस्तार से जानकारी के लिए पोस्ट एंड तक पढ़े|

Water Recharge Borewell Yojana

हरियाणा फ्री बोरवेल योजना के तहत किसान अपने खेतों में मुफ्त में वाटर रिचार्ज बोरवेल लगा सकते हैं| इससे बरसात का पानी वाटर रिचार्ज बोरवेल में इकट्ठा किया जा सकता है| जिससे कि खेतों में अधिक पानी भरने की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ में भूमि का जलस्तर भी बढ़ेगा| इस योजना की खास बात यह है कि किसानों को इस योजना के तहत वाटर रिचार्ज बोर्ड में लगाने पर कोई भी खर्चा देने की आवश्यकता नहीं है| हरियाणा फ्री बोरवेल योजना के तहत किसानों के खेतों में बिल्कुल फ्री में बोरवेल लगाए जाएंगे|

Haryana Free Borewell Yojana

योजना का नाम हरियाणा फ्री वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना
किसने शुरू की हरियाणा सरकार
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य बारिश के ज्यादा पानी इकट्ठा होने की समस्या से किसानों को छुटकारा दिलाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hid.gov.in

हरियाणा फ्री वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के खेतों में फ्री बोरवेल लगाए जाएंगे|
  • जल स्तर की गिरावट को रोकने और अधिक बरसात के समय किसानों के खेतों में पानी के भराव की समस्या को हल करने के लिए “वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना” आरम्भ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा|
  • अधिक बारिश होने की वजह से फसल खराब होने से छुटकारा मिलेगा|
  • राज्य के जो भी किसान अपने खेतों में बोरवेल लगवाना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा|
  • इस योजना के माध्यम से जलस्तर बढ़ेगा|

हरियाणा फ्री वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना दस्तावेज एवं पात्रता

  • हरियाणा राज्य के मूल निवासी किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  • बोरवेल लगने के बाद आवेदक किसान को उसका रखरखाव खुद से ही करना होगा|
  • बोरवेल लगाने के लिए आवेदक किसान के पास 5mX5m पर्याप्त जगह होनी चाहिए|
  • आधार कार्ड
  • शपथ पत्र
  • जमीन का विवरण|

Haryana Dhaincha Beej Subsidy

हरियाणा वॉटर रिचार्ज बोरवेल योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Water Recharge Borewell Yojana online नीचे बताइए प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • सबसे पहले इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्स डिपार्मेंट हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर Important Links में Registration for Water Recharge Bore Well. क्लिक करें|
  • अब आपके सामने वाटर रिचार्ज रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें|
  • अब आपको भूमि के विवरण के साथ एफिडेविट भी अपलोड करना है|
  • अब आपको अंत में Save Information पर क्लिक कर देना है|
  • क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा|
  • अब आपके सामने फॉर्म की रसीद आ जाएगी जिससे आपको अपने पास सुरक्षित करके रख लेना है|
  • अब संबंधित अधिकारियों द्वारा किसान के खेतों का जायजा लिया जाएगा |
  • उसके बाद आवेदन फार्म की स्वीकृति मिलने के बाद दो से चार दिन बाद बोरवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा|

हरियाणा ई-क्षतिपूर्ति नए पंजीकरण

Important Link


, #Haryana #Free #Borewell #Yojana #फर #बरवल #क #लए #आवदन #शर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button