Sarkari Yojana

दो फैमिली आईडी को एक फैमिली आईडी कैसे बनाएं: Family ID Merge Kaise Kare

Family ID Merge Kaise Kare: हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल पर Merge ऑप्शन को जोड़ दिया गया है| अगर किसी भी परिवार की फैमिली आईडी अलग-अलग बन गई है तो वह इस ऑप्शन के माध्यम से एक बन सकता है| हम इस पोस्ट में जानेंगे किस तरह से आप फैमिली आईडी को मर्ज कर सकते हैं| और कौन-कौन फैमिली आईडी मर्ज के ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

हरियाणा फैमिली आईडी

हरियाणा सरकार का परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी एक मुख्य दस्तावेज है| हरियाणा के सभी सरकारी कार्यों में फैमिली आईडी की एक मुख्य भूमिका है| ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल पर समय-समय पर कई अपडेट किए जाते हैं जिनमें कई ऑप्शन फैमिली आईडी पोर्टल पर जोड़े जाते हैं और कई ऑप्शन हटा लिए जाते हैं| अभी फैमिली आईडी पोर्टल पर मर्ज के ऑप्शन को जोड़ा गया है| ताकि जिस भी परिवार की गलती से अलग-अलग फैमिली आईडी बन गई है तो वह इस ऑप्शन के माध्यम से दो फैमिली आईडी को एक कर सकता है|

Family ID Merge Kaise Kare

आर्टिकल में जानकारी फैमिली आईडी मर्ज कैसे करें
संबंधित विभाग नागरिक संसाधन सूचना विभाग हरियाणा सरकार
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट meraparivar.haryana.gov.in

फैमिली आईडी मर्ज मुख्य बिंदु

  • फैमिली आईडी मर्ज ऑप्शन का इस्तेमाल 18 वर्ष से आयु कम और 40 वर्ष से आयु ज्यादा होने पर किया जा सकता है| यानी 18 वर्ष से कम आयु या 40 वर्ष से ज्यादा आयु के व्यक्ति को आप एक फैमिली आईडी से दूसरी फैमिली आईडी में मर्ज कर सकते हैं|
  • फैमिली आईडी मर्ज के लिए दोनों फैमिली आईडी के मुखिया से ओटीपी सत्यापित किया जाएगा|
  • फैमिली आईडी एक बार मर्द करने के बाद आप फिर से मर्ज नहीं कर सकते|
  • शादी के बाद लड़की को लड़के की फैमिली आईडी में मर्ज कर सकते है|

फैमिली आईडी में जन्म तिथि वेरीफाई करें खुद से

फैमिली आईडी मर्ज कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Meraparivar.haryana.gov.in पर जाएं|
  • होम पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब Office Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब अपनी Credentials आईडी पासवर्ड दर्ज करें और Login के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे|
  • अब होम पेज पर Merge के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब फैमिली आईडी नंबर दर्ज करें जिसमें मर्ज करनी है| और Search के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब दूसरी फैमिली मेंबर दर्ज करें (जिस फैमिली को मर्ज करना है) और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब दूसरी फैमिली आईडी में से जिस भी मेंबर को पहली फैमिली आईडी में मर्ज करना है उसके सामने दिए सिलेक्ट बटन पर क्लिक करें|
  • जिस भी मेंबर का चयन करेंगे उसके नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज कर सत्यापित करें|
  • इसी तरह जितने भी मेंबर मर्ज करने हैं सभी का चयन कर लेंगे|
  • अब बीच में दिए Arrow के निशान पर क्लिक करें|
  • अब सेलेक्ट किए हुए मेंबर पहली फैमिली आईडी में दिखाई देने लगेंगे|
  • अब सभी मेंबर के रिलेशन को सही करेंगे|
  • अब अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे|
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी फैमिली आईडी मर्ज हो जाएगी|

फैमिली आईडी में इनकम वेरीफाई चेक करें

 कृपया ध्यान दें: Offie Login केवल सीएससी सेंटर, ई-दिशा केंद्र द्वारा ही किया जा सकता है| इसलिए अगर आपको अपनी फैमिली आईडी को मर्ज करवाना है तो आप अपने नजदीकी किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर मर्ज करवा सकते हैं| अभी Citizen Login में इस ऑप्शन को नहीं जोड़ा गया है|

Important Link

FAQ

Family ID Merge Kaise Kare?

इस पोस्ट में दी की जानकारी अनुसार आप फैमिली आईडी को मर्ज कर सकते हैं|

Haryana parivar pehchan patra Official Website?


, #द #फमल #आईड #क #एक #फमल #आईड #कस #बनए #Family #Merge #Kaise #Kare

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button