Sarkari Yojana

Delhi Solar Policy 2024: दिल्ली सोलर पॉलिसी शुरू नहीं देना पड़ेगा बिजली बिल

Delhi Solar Policy 2024: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में एक नई सोलर पॉलिसी को शुरू किया गया है| इस पॉलिसी से दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा| आवासिया एरिया का बिजली बिल जीरो और कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा होगा| यह सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं को ₹10000 तक की सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा और उनके पैसों की भी बचत होगी| दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 से वायु प्रदूषण भी कम होगा और महंगाई दर में भी कमी आएगी|

अगर आप दिल्ली राज्य के निवासी हैं और आप भी सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो दिल्ली सोलर पॉलिसी के तहत लगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं हम इस पोस्ट में दिल्ली सोलर पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है| इस पॉलिसी के तहत प्रोडक्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी| इस पॉलिसी से आवासीय उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो ही नहीं होगा बल्कि साथ में उनको 700 से ₹900 की अतिरिक्त आमदनी भी होगी| जिसके लिए सरकार ने जेनरेशन बेस्ट इंसेंटिव का प्रस्ताव दिया है| जिससे पहले दिल्ली में सोलर पावर की बुनियाद 2016 में रखी गई थी| जो लोग इस पॉलिसी में सोलर पैनल खरीद निवेश करेंगे वह 4 साल में पैसा रिकवर कर पाएंगे|

Delhi Solar Policy 2024

आर्टिकल में जानकारी दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024
किसने शुरू की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
लाभार्थी दिल्ली के लोग
उद्देश्य सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभ 10000 रुपए तक की सब्सिडी
राज्य दिल्ली
आधिकारिक वेबसाइट जल्द

दिल्ली सोलर पैनल कैसे लगवाएं

मुख्यमंत्री जी ने बताया कि दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी और उस वेबसाइट पर इस योजना से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी| और सरकार वेबसाइट पर अधिकृत वंडर्स की एक लिस्ट जारी करेगी| इस लिस्ट में सभी वेंडर की जानकारी उपलब्ध रहेगी उपभोक्ता इस लिस्ट में किसी एक वेंडर को कॉल करके छत पर सोलर पैनल लगवा सकता है| मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनका कोई भी दस्तावेज जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी|

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

दिल्ली सोलर पॉलिसी कैसे काम करेगी

  • सोलर पैनल लग जाने के बाद डिस्कॉम एक नेट मीटर इंस्टॉल किया जाएगा|
  • यह मीटर उत्पन्न हुई बिजली यूनिट्स पर नजर रखेगा|
  • इस्तेमाल होने वाली और बिना इस्तेमाल की गई यूनिट के आधार पर उपभोक्ता को बिजली बिल मिलेगा|
  • अगर आप 3 से 10 किलो वाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाते हैं तो ₹2 प्रति यूनिट के हिसाब से आपको पैसा दिया जाएगा|
  • दिल्ली सरकार यह जेनरेशन बेस्ट इंसेंटिव 5 साल तक देगी|

दिल्ली सोलर पॉलिसी के तहत सब्सिडी

दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 के तहत आवासीय लोगों द्वारा घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने पर प्रति किलोवाट ₹2000 कैपिटल सब्सिडी देगी जो की अधिकतम ₹10000 तक दी जाएगी| अगर कोई उपभोक्ता 400 यूनिट की खपत करता है जिसमें से 100 यूनिट सोलर पैनल की है तो उसे 300 यूनिट बिजली बिल देना होगा| वहीं अगर कोई उपभोक्ता सोलर पैनल से बिजली ज्यादा पैदा करता है लेकिन खपत कम करता है तो बाद में बच्ची बिजली अगर अगले महीने में जुड़ जाएगी| वहीं अगर उपभोक्ता 12 महीना तक सोलर पैनल से ज्यादा बिजली पैदा करता है और खपत कम करता है तो वह पैसा डिस्काउंट से वापस ले सकता है|

दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 के अनुसार अगर सरकारी बिल्डिंग की छत पर 500 वर्ग मीटर का एरिया है तो वहां पर सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य किया गया है| दिल्ली सोलर पॉलिसी लागू होने के बाद सभी सरकारी बिल्डिंगों की छतों पर 3 साल के अंदर सोलर पैनल लगाने होंगे|

दिल्ली राशन कार्ड डाउनलोड करें सिर्फ 2 मिंट में

25 साल तक बिजली फ्री

इस पॉलिसी के तहत अगर उपभोक्ता 2 किलोवाट का रूपटॉप सोलर पैनल लगवाता है तो उसे कुल 90000 रुपए खर्च करने होंगे| जो कि उसके 4 सालों के अंदर रिकवर होंगे| उपभोक्ता का बिजली बिल जीरो आने लगेगा और हर महीने 1370 रुपए बचने लगेंगे| इसके अलावा हर महीने दिल्ली सरकार उसे ₹700 जेनरेशन बेस्ट इंसेंटिव भी देगी| जो की दोनों को मिलाकर हर महीने ₹2000 की बचत होगी| इसी तरह उपभोक्ता के प्रतिवर्ष 24000 रुपए बचने लगेंगे इस प्रकार से वह 4 सालों में 90000 रुपए रिकवर कर पाएगा |

Important Link

FAQ

दिल्ली सोलर पॉलिसी के लिए आवेदन कैसे करें?

दिल्ली सरकार का द्वारा इस योजना को लेकर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी|

दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 संचालन के लिए सरकार द्वारा कितना खर्च किया जाएगा?

570 करोड रुपए




, #Delhi #Solar #Policy #दलल #सलर #पलस #शर #नह #दन #पडग #बजल #बल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button