Sarkari Yojana

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: 4 मार्च 2024 को पहली बार दिल्ली के वित्त मंत्री अतिशी जी ने दिल्ली का बजट पेश किया| इस बजट में केजरीवाल सरकार के कई बड़े ऐलान किए गए| इस बजट में वित्त मंत्री अतिशी द्वारा दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान भी किया गया| इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति महा ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है| दिल्ली की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया|

हम इस पोस्ट में दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं विशेषताएं, से संबंधित जानकारी विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की गई| इस योजना के माध्यम से राज्य की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी| इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी| इस योजना का संचालन दिल्ली के महिला कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा| दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 2000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है|

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
किसने शुरू की दिल्ली सरकार
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ 1000 पर प्रति माह
राज्य दिल्ली
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है| केजरीवाल सरकार इस योजना के तहत 1000 रुपए महीना यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता महिलाओं को देगी| जिससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी| इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी निजी जीवन की जरूरतों को पूरा कर पाएंगी उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा| दिल्ली सरकार द्वारा यह योजना विशेष कर महिलाओं के सशक्तिकरण कल्याण के लिए शुरू की गई है|

दिल्ली वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट स्कीम

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की गई|
  • इस योजना के तहत 18 वर्ष या उसे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी|
  • इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर एवं सभी जाति वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं|
  • इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी|
  • दिल्ली राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा|
  • केजरीवाल सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया|

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पात्रता

  • दिल्ली राज्य की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी|
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए|
  • किसी भी सरकारी पेंशन का लाभ ले रही महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती|
  • आयकर देने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती|

Delhi Solar Policy 2024

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्राण पत्र
  • घोषणा पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता संख्या

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें

दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन करना होगा आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग में जाएं|
  • वहां से आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • अब आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी दर्ज करनी है|
  • उसके बाद आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना है
  • अब आवेदन फार्म को अच्छे से चेक कर लेना है|
  • उसके बाद फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करवा देना है|
  • अब आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और फॉर्म को सत्यापित किया जाएगा|
  • फार्म स्वीकार होने के बाद आपको प्रति महीने ₹1000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा|
  • इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

दिल्ली राशन कार्ड डाउनलोड करें सिर्फ 2 मिंट में

Important Link

FAQ

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना किस राज्य में शुरू हुई?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत क्या लाभ मिलेगा?

दिल्ली राज्य की महिलाओं को प्रति महीने 1000 पर की सहायता राशि




, #दलल #मखयमतर #महल #सममन #यजन #Delhi #Mukhyamantri #Mahila #Samman #Yojana #Online #Apply

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button