Sarkari Yojana

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट: Ayushman Bharat Hospital List 2024

Ayushman Bharat Hospital List: केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब और कमजोर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2024 जारी की गई है| अगर आप एक आयुष्मान कार्ड लाभार्थी हैं तो आयुष्मान भारत हॉस्पिटल सूची में नाम चेक कर सकते हैं| जिन भी हॉस्पिटल का नाम सूची सम्मिलित होगा उन हॉस्पिटल में आप ₹500000 तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं| केंद्र सरकार की तरफ से हर राज्य हर जिले की लिस्ट जारी की गई है| हम इस पोस्ट में जानेंगे किस तरह से आप आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट चेक कर सकते हैं|

आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान कार्ड की मदद से आप किसी भी प्राइवेट सूचीबद्ध अस्पताल में ₹500000 तक प्रतिवर्ष निशुल्क इलाज करवा सकते हैं| आयुष्मान भारत योजना में अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देने के लिए राज्य सरकार द्वारा भी कोशिश की जा रही हैं जैसे हरियाणा राज्य में परिवार की सालाना आय 180000 रुपए होने पर आप आयुष्मान कार्ड का लाभ ले सकते हैं| ऐसे ही जिन परिवारों की 3 लाख से अधिक इनकम है वह परिवार प्रीमियम का भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते हैं| इसी प्रकार से राजस्थान राज्य में भी चिरंजीवी योजना के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|

Ayushman Bharat Hospital List 2024

आर्टिकल में जानकारी आयुष्मान भारत लिस्ट 2024
योजना का नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
लाभार्थी आयुष्मान लाभार्थी
उद्देश्य अस्पताल सूची उपलब्ध कराना
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in

आयुष्मान भारत अस्पताल सूची 2024 का उद्देश्य

केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए आयुष्मान हॉस्पिटल सूची जारी करने का मुख्य उद्देश्य हर आम नागरिक तक अस्पताल की जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वह अपने नजदीकी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की मदद से समय पर इलाज करवा पाए| जिससे कि उन्हें इलाज हेतु अस्पताल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े वह ऑनलाइन घर बैठे आयुष्मान अस्पताल सूची चेक कर सकते हैं और उसी अस्पताल में ₹500000 तक निशुल्क उपचार करवा सकते हैं|

आयुष्मान भारत योजना पात्रता चेक करें

आयुष्मान भारत योजना के लाभ

  • केंद्र सरकार की ओर से 50 करोड़ से भी अधिक परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है|
  • इस योजना के तहत ₹500000 तक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है|
  • इस योजना के अंतर्गत दवाई की लागत, चिकित्सा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है|
  • इस योजना में 1350 से भी अधिक बीमारियों को कवर किया गया है|
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार बिना कोई पैसा खर्च करें इलाज करवा सकते हैं|

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें

आयुष्मान भारत योजना हॉस्पिटल लिस्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर Find Hospital के ऑप्शन क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • अब आपके सामने हॉस्पिटल सर्च वाला फॉर्म खुल जाएगा|
  • अब आपको अपने राज्य का नाम अपने जिले का नाम का चयन करना है और कैप्चा कोड दर्ज करना है और सच के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने आपके जिले के हिसाब से आयुष्मान भारत हॉस्पिटल सूची आ जाएगी|
  • इन सभी हॉस्पिटल में आप निशुल्क इलाज करवा सकते हैं|

आयुष्मान भारत लिस्ट में नया सदस्य जोड़ें

Important Link

FAQ

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट कैसे चेक करें?

आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे आयुष्मान भारत हॉस्पिटल सूची चेक कर सकते हैं|

आयुष्मान भारत योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?


, #आयषमन #भरत #हसपटल #लसट #Ayushman #Bharat #Hospital #List

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button