Sarkari Yojana

अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग हुई शुरू: Ayodhya Ram Mandir Darshan Booking 2024 Registration Link Active

Ayodhya Ram Mandir Darshan Booking 2024: अगर आप अयोध्या श्री राम मंदिर जाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है| अभी अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग ऑनलाइन शुरू कर दी गई है| राम भगत ऑनलाइन घर बैठे श्री राम मंदिर दर्शन व आरती बुकिंग कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में जानेंगे किस तरह से आपको श्री राम मंदिर टिकट बुकिंग करनी है, अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन टाइम क्या है, क्या दस्तावेज आपको साथ लेकर जाने होंगे पूरी विस्तार से जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग 2024

अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है| ऐसे में राम मंदिर दर्शन और राम मंदिर आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास बुकिंग करवानी होगी| श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट online.srjbtkshetra.org के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं| बता दें कि बिना पास के आप मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे| श्री राम मंदिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राम भक्तों को निशुल्क टिकट दी जा रही है| श्रद्धालुओं को आरती के समय आधा घंटा पहले ही अयोध्या श्री राम कार्यालय में उपस्थित होना होगा|

Ayodhya Ram Mandir Darshan Booking 2024

आर्टिकल में जानकारी अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग
मंदिर का नाम श्री राम मंदिर
स्थान अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर दर्शन समय 7AM To 11:30AM Or 2PM To 7PM
टिकट बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org

अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग दिशा निर्देश

  • अयोध्या श्री राम दर्शन जा रहे भक्तों में 10 साल से कम आयु के बच्चों को पास की आवश्यकता नहीं होगी|
  • अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन के लिए आपको एक सरकारी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि साथ ले जाना होगा|
  • पंजीकृत श्रद्धालुओं को दर्शन के 24 घंटे पहले आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा|
  • श्रद्धालु 24 घंटे पहले अपने पास को कैंसिल या रद्द कर सकता है|
  • अयोध्या राम दर्शन हेतु पारंपरिक परिधान/कपड़े पहनना अनिवार्य है|
  • पंजीकृत श्रद्धालुओं को आधा घंटा पहले श्री राम मंदिर कार्यालय में प्रवेश करना होगा|

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग

अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर मोबाइल नंबर दर्ज कर GET OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके फोन में ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें|
  • अब दर्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने दिशा निर्देश आएंगे जिसे आप ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं|
  • अब आपके दर्शन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें|
  • अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें|
  • अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • अब आपके सामने आपका बुकिंग आईडी नंबर आ जाएगा|
  • इस प्रकार से आप अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन के लिए बुकिंग कर सकते हैं|

PM Muft Bijli Yojana Apply Online

अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन बुकिंग पास प्रिंट कैसे करें

  • ऊपर बताइए प्रक्रिया अनुसार दर्शन बुकिंग रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद|
  • अब Transaction History के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने नया पेज आएगा|
  • इस पेज में आपको डाउनलोड दर्शन पास के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आपका श्री राम दर्शन पास आ जाएगा इसे आप डाउनलोड कर लीजिए|

Important Link


, #अयधय #शर #रम #मदर #दरशन #बकग #हई #शर #Ayodhya #Ram #Mandir #Darshan #Booking #Registration #Link #Active

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button