Sarkari Yojana

ABC ID Card क्या है: कैसे करें रजिस्ट्रेशन, पात्रता, लाभ विस्तार से जाने

ABC ID Card: भारत सरकार द्वारा देश में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने और शिक्षा में बदलाव या नवीनीकरण करने हेतु एक नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है| जिससे शिक्षा सत्र में बढ़ोतरी होगी और साथ में गुणवता में भी सुधार होगा| नई शिक्षा नीति में Academic Bank of Credit को लागू किया क्या है| जिसे हम ABC ID Card के नाम से जानते हैं| शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए ABC ID CARD बनवाना अनिवार्य किया गया है| एबीसी कार्ड पर छात्र की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहती है| हम इस पोस्ट में ABC ID Card के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

एबीसी आईडी कार्ड क्या है?

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Academic Bank of Credit लागू किया गया है जिसे हम ABC ID Card के रूप में जानते हैं| यह कार्ड विद्यार्थियों को उनके उच्च शैक्षणिक गतिविधियों तक आसान पहुंच प्रदान करता है| छात्र द्वारा किसी भी संस्थान में की गई पढ़ाई उसके प्रदर्शन और मुख्य रूप से छात्र द्वारा अर्जित क्रेडिट का लेखा-जोखा इस कार्ड पर उपलब्ध रहता है| इस कार्ड के माध्यम से 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या प्रदान की जाती है|

ABC ID Card 2024

आर्टिकल में जानकारी एबीसी आईडी कार्ड
संबंधित विभाग केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी देश की विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.abc.gov.in

ABC ID Card के लाभ एवं विशेषताएं

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्राओं को ABC ID Card के माध्यम से विभिन्न लाभ दिए जाएंगे|
  • नए एडमिशन फॉर्म या परीक्षा फॉर्म में छात्रों से एबीसी आईडी कार्ड की मांग की जाएगी|
  • एबीसी आईडी कार्ड के माध्यम से छात्रों को उनकी सुविधा अनुसार पढ़ाई करने पर छूट दी जाएगी|
  • छात्रों को एबीसी कार्ड के माध्यम से संबंधित संस्थान द्वारा उनके पाठ्यक्रम के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाएगा|
  • इस कार्ड पर स्कोर क्रेडिट की अधिकतम अवधि 7 वर्ष की है|

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0

एबीसी कार्ड कौन बनवा सकता है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार व्यावसायिक डिग्री, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, उच्च शिक्षा संस्थानों में कौशल पाठ्यक्रम प्रवेश करने वाले इच्छुक सभी छात्र एबीसी कार्ड बनवा सकते हैं| इसके लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आसानी से बना सकते हैं| एबीसी कार्ड के माध्यम से किसी भी कॉलेज में मल्टीपल एंट्री या एग्जिट कर सकते हैं इसके लिए उन्हें अलग से कोई कागजात की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| एबीसी के माध्यम से क्रेडिट आराम से हर जगह ट्रांसफर किए जा सकेंगे|

एबीसी आईडी कार्ड कैसे रजिस्ट्रेशन करें

अगर आप अपना एबीसी आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नीचे बताइए प्रक्रिया अनुसार घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर MY Account के ऑप्शन पर क्लिक कर स्टूडेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी|
  • जिन विद्यार्थियों ने पहले से डिजिलॉकर में अपना अकाउंट बना रखा है वह Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे|
  • यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे|
  • अब आपके सामने नया पेज आएगा|
  • इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब अपनी जानकारी जैसे नाम जन्मतिथि आदि दर्ज दर्ज कर वेरीफाई करें|
  • अब आपका अकाउंट बन जाएगा अब Sign In के ऑप्शन पर क्लिक कर अकाउंट लॉगिन करें|
  • डिजिलॉकर लोगिन करने के बाद ABC ID के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको Academy Year, Institute Type, Institute Name, Identity Type, Identity Value, आदि जानकारी दर्ज करनी है|
  • जानकारी दर्ज कर देने के बाद Get Document के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आपका ABC ID Card आ जाएगा इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं|

Skill India Digital Free Certificate Courses

Important Link

FAQ

ABC ID Card क्या है?

यह एक तरह का वर्चुअल स्टोर हाउस है| जिसमें सभी विद्यार्थियों का डाटा रिकॉर्ड दर्ज रहता है| यह कार्ड छात्र को 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या उपलब्ध कराता है| जिसमें छात्र द्वारा किसी भी संस्थान में की गई पढ़ाई उसकी प्रदर्शन और छात्र द्वारा अर्जित क्रेडिट का लेखा-जोखा रहता है|

ABC Card की फुल फॉर्म क्या है?


, #ABC #Cardकय #ह #कस #कर #रजसटरशनपतरत #लभवसतर #स #जन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button