Sarkari Yojana

हरियाणा साइकिल योजना 2024: Haryana Free Cycle Yojana Online Apply

Haryana Free Cycle Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर द्वारा हरियाणा फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की गई इस योजना के तहत श्रमिकों को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है| हरियाणा की असंगठित क्षेत्र में पंजीकृत मजदूरों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है| अगर आप भी Haryana Free Cycle Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| हम इस पोस्ट में हरियाणा फ्री साइकिल योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे| संपूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Haryana Free Cycle Yojana

हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर द्वारा इस योजना की शुरुआत मजदूरों के लिए की गई| मजदूर काम पर बिना कोई साधन के जाते हैं इसलिए उन्हें इस योजना के तहत निशुल्क साइकिल दी जा रही है ताकि मजदूर काम पर अपनी साइकिल से जा सके | इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार श्रमिकों को ₹3000 की सहायता राशि साइकिल खरीदने के लिए दे रही है| ऐसे गरीब मजदूर जो कई दूर किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्य स्थल पर पहुंचते हैं और कई बार उन्हें कम पर पहुंचने में भी देरी हो जाती है| ऐसे में इस योजना का लाभ प्राप्त कर उन्हें कार्य स्थल पर पहुंचने में आसानी होगी|

Haryana Free Cycle Yojana 2024

योजना का नाम हरियाणा फ्री साइकिल योजना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर
संबंधित विभाग हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
उद्देश्य श्रमिकों को साइकिल खरीदने हेतु ₹3000 की आर्थिक सहायता
लाभार्थी असंगठित क्षेत् में पंजीकृत मजदूर
राज्य हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in

हरियाणा फ्री साइकिल योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा फ्री साइकिल योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की पंजीकृत श्रमिकों को कम पर जाने के लिए साइकिल खरीदने हेतु ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है| ताकि मजदूर अपने काम पर सही समय पर और आसानी से पहुंच सके| मजदूरों का कार्य स्थल दूर होने पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| बहुत से गरीब मजदूर कई किलोमीटर दूरी तक पैदल अपने कार्यस्थल पर पहुंचते हैं| ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा इन मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है इस योजना का लाभ लेख मजदूर साइकिल खरीद सकेंगे|

फ्री सिलाई मशीन योजना हरियाणा

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता

  • हरियाणा का मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकता है|
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही ले सकते हैं|
  • एक परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना के लिए पत्र होगा|
  • हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए श्रमिक की पंजीकृत अवधि एक वर्ष की होनी आवश्यक है|
  • कोई भी मजदूर सिर्फ एक बार ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है|
  • यह सहायता पंजीकृत श्रमिक को 5 वर्ष में केवल एक बार ही देय होगी | और कार्यकाल में अधिकतम पांच बार देय होगी|

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • मजदूरी कॉपी
  • 90 दिन की वर्क स्लिप
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Awas Yojana Haryana 2024

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप हरियाणा संगठित पंजीकृत श्रमिक हैं और इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन आप खुद से कर सकते हैं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं खुद से कैसे कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं:

  • सबसे पहले आपको लेबर डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • होम पेज पर आपको HBOCW Board Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आप अपनी पंजीकृत संख्या दर्ज करेंगे पासवर्ड दर्ज करेंगे और Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे|
  • अब आप होटल पर लॉगिन हो जाएंगे| इसमें आपको स्कीम्स वाले क्षेत्र पर क्लिक करना है|
  • आपके सामने सारी स्कीम्स आ जाएगी इसमें आपको फ्री साइकिल योजना पर क्लिक करना है|
  • अब आपसे पूछी की जानकारी आपको दर्ज करनी है और अपने 90 दिन का वर्कशीट इसमें अपलोड करना है|
  • अब आपको अप्लाई स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह से आप फ्री साइकिल योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|

Important Link

FAQ

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है?

हरियाणा फ्री साइकिल योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को ₹3000 तक साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है|


, #हरयण #सइकल #यजन #Haryana #Free #Cycle #Yojana #Online #Apply

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button