Sarkari Yojana

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू: Jharkhand Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य की विधवाओं महिलाओं के लिए एक नई योजना विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू की है| यह देश की पहली ऐसी योजना है जो किसी भी राज्य में संचालित नहीं है| इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी| इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी| हम इस पोस्ट में झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें|

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 6 मार्च 2024 को इस योजना की शुरुआत की| इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी| इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओं को ही दिया जाएगा| यह योजना महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाएगी| मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला को पुनर्विवाह की तिथि से 1 वर्ष के अंदर आवेदन करना होगा| यह योजना विधवा महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी|

Jharkhand Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Yojana

योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना
किसने शुरू की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
संबंधित विभाग महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
लाभ ₹200000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है ताकि उन्हें आत्म बल में वृद्धि मिले और समाज में अच्छी रितिओं को बढ़ावा मिले| महिलाएं अपना जीवनसाथी खो जाने के बाद अकेली पड़ जाती है जिनसे उनकी जिंदगी कहीं थम सी जाती है और वह अपना अच्छा जीवन व्यतीत नहीं कर पाती हैं साथ में उनका कोई सहारा नहीं रहता है| इन सभी समस्याओं को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है ताकि महिलाएं समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पाएं|

अबुआ आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की गई|
  • इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर ₹200000 की सहायता राशि दी जाएगी|
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी|
  • आवेदक महिला को इस योजना का लाभ लेने के लिए विवाह पंजीकरण करवाना होगा|
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ 6 मार्च 2024 को राज्य की 7 विधवा महिलाओं को लाभ देते हुए किया गया|
  • Widow Remarriage Promotion Scheme का लाभ लेने के लिए पुनर्विवाह की तिथि के 1 साल के अंदर आवेदन करना जरूरी है|

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना पात्रता

  • झारखंड की मूल निवास महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • राज्य की केवल विधवा महिला ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ बिना किसी जाति भेदभाव के सभी जाति वर्ग की विधवा महिलाएं ले सकती हैं|
  • आवेदक लाभार्थी महिला की आयु विवाह योग्य होनी चाहिए|
  • लाभार्थी महिला को पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना होगा|
  • आवेदक महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है|
  • सरकारी नौकरी में कार्यरत, पेंशनधारी या आय कर दाता महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती|

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • स्वयं घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा| आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में जाना है|
  • वहां आपको संबंधित अधिकारी से विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • अब आपको आवेदन फार्म में मांगी की जानकारी भरनी है|
  • अब आपको आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को सलंग्न करना है|
  • अब आपको उसे फॉर्म को वहीं कार्यालय में जमा करवा देना है|
  • अब आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी और फॉर्म को सत्यापित किया जाएगा|
  • योजना के लिए पात्र पाए जाने पर आपको ₹200000 की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा|
  • इस प्रकार से आप झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ ले सकते हैं|

झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें

Important Link

Jharkhand Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Yojana Online Apply जल्द
Check Other Posts Familyid.in

FAQ

Jharkhand Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Yojana के तहत कितनी राशि मिलेगी?

Mukhyamantri Vidhwa Punarvivah Scheme का लाभ कौन ले सकता है?

राज्य की विधवा महिलाएं




, #झरखडवधव #पनरववह #यजन #शर #Jharkhand #Mukhyamantri #Vidhwa #Punarvivah #Yojana

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button