Sarkari Yojana

झारखंड अबूआ आवास योजना 2024: Abu Awas Yojana Jharkhand Online Apply

Abu Awas Yojana Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना (अबूआ आवास योजना) की घोषणा की गई| झारखंड अबूआ आवास योजना के तहत राज्य की गरीब व जरूरतमंद परिवारों को तीन कैमरे वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा| हम इस पोस्ट में Abua Awas Yojana के बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

Abu Awas Yojana Jharkhand

झारखंड अबूआ आवास योजना 2024

राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त 2023 को तिरंगा फहराते हुए अबूआ आवास योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया| इस योजना के तहत राज्य के सभी गरीब परिवारों को तीन कैमरे वाला पक्का मकान मुहिया कराया जाएगा| राज्य के उन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है| झारखंड सरकार ने जरूरतमंद और गरीब परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए आय तथा जाति वर्ग की कोई सीमा नहीं रखी है| राज्य के सभी जाति वर्ग के वह लोग जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है वह सभी इस योजना का लाभ ले पाएंगे|

अबूआ आवास योजना के तहत 8 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान मिलेगा| दशहरे के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया| झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य के 8 लाख से अधिक गरीब परिवारों को तीन कमरे का अबूआ आवास देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है| झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख घर बनाए जाएंगे|

इस योजना के प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख आवास, 2024-25 में तीन लाख 50000 और 2025-26 में 250000 तक के आवास बनाए जाएंगे| 8 लाख गरीब परिवारों को तीन चरणों में आवास का निर्माण कर पक्का मकान दिया जाएगा| इस योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा 16320 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे|

Abu Awas Yojana Jharkhand 2024

योजना का नाम झारखंड अबूआ आवास योजना 2024
किसने शुरू की प्रधानमंत्री हेमंत सोरेन
लाभार्थी राज्य के गरीब परिवार जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला
उद्देश्य गरीब परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान
राज्य झारखंड
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in

अब चुटकियों में चेक करें आपका नाम से कितने सिम चल रहे हैं

झारखंड अबूआ आवास योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है तथा वह अपना पक्का मकान बनाने में असमर्थ है| साथ में राज्य के ऐसे गरीब परिवार जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किन्हीं कारण से नहीं मिल पाया उन्हें इस योजना के तहत तीन कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा| झारखंड सरकार द्वारा झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है|

झारखंड अबूआ आवास योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अबूआ आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की|
  • अबूआ आवास योजना का लाभ राज्य के गरीब परिवारों को दिया जाएगा|
  • Jharkhand Abua Awas Yojana के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान की व्यवस्था की जाएगी|
  • Abua Awas Yojana के तहत लाभार्थी को तीन कमरों वाला पक्का मकान दिया जाएगा|
  • झारखंड सरकार द्वारा आगामी 2 साल के भीतर इस योजना को पूरा किया जाएगा|
  • झारखंड अबूआ आवास योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख घर बनाए जाएंगे|
  • अबूआ आवास योजना लाभ सभी जाति वर्ग के लोगों को मिल पाएगा|

घर बैठे मोबाइल से बनाएं आयुष्मान कार्ड

अबूआ आवास योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड के मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं|
  • केवल जरूरतमंद गरीब परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होंगे| जिनके पास रहने के लिए खुद का मकान नहीं है|
  • राज्य के ऐसे गरीब परिवार जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया वह इस योजना के लिए पात्र होंगे|

अबूआ आवास योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता

झारखंड अबूआ आवास योजना आवेदन कैसे करें

अगर आप झारखंड अबूआ आवास योजना की तहत आवेदन कर आवास प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा रहे हैं इसलिए आपको अपने जिला में संबंधित विभाग में इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी और आवेदन फार्म हासिल कर में पूछी की जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों को साथ में संलग्न कर उसी दफ्तर में फॉर्म को जमा करवाना होगा| उसके बाद आपके फॉर्म को संबंधित विभाग ऑनलाइन पोर्टल पर सत्यापित करेगा| सभी फार्मो की वेरिफिकेशन होने के बाद राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी|

झारखंड अबूआ आवास योजना शिकायत दर्ज कैसे करें

झारखंड सरकार द्वारा अबूआ आवास योजना के तहत नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं| अगर आपको कोई भी झारखंड अबूआ आवास योजना को लेकर शिकायत है तो आप इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं| झारखंड सरकार द्वारा 2026 तक सभी को अबूआ आवास योजना के तहत पक्के आवास उपलब्ध कराना है| ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (लिंक नीचे दे दिया गया है)
  • अब आपको होम पेज पर Online Complaint/Redressal के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा|
  • इसमें आप अपना जिला ब्लॉक ग्राम पंचायत का चयन करेंगे|
  • अब आपको किस प्रकार की शिकायत है उसके बारे में आप विस्तार से लिखेंगे|
  • अपनी शिकायत लिख देने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे|
  • इस तरह से आप झारखंड अबूआ आवास योजना के तहत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं|

Important Link

FAQ

झारखंड अबूआ आवास योजना की घोषणा कब की गई?

झारखंड अबूआ आवास योजना शुरू किसने की?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने

झारखंड अबूआ आवास योजना के तहत कितना बजट पास किया गया?

15000 करोड रुपए का


, #झरखड #अबआ #आवस #यजन #Abu #Awas #Yojana #Jharkhand #Online #Apply

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button